फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl committed suicide

युवती ने फंदा लगाया

Mon, 09 Nov 2020 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Girl committed suicide
गुरुग्राम। दहेज के लिए मंगेतर की तरफ से बार-बार दबाव बनाने पर 28 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्नू श्रीवास्तव नामक युवती अमेजन कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी और सेक्टर-14 स्थित एक पीजी में रह रही थी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की अंबेडकर नगर की रहने वाली थीं। युवती की मां सुधा श्रीवास्तव ने उसके मंगेतर व प्रयागराज के मूल निवासी सुधांशु श्रीवास्तव पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, अन्नू श्रीवास्तव गुरुग्राम में ही एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधांशु श्रीवास्तव को पिछले आठ साल से जानती थीं। परिवार की सहमति से दोनों की शादी 11 दिसंबर को होनी थी। पहले से ही जान-पहचान होने के कारण दोनों परिवारों के बीच दहेज को लेकर किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई थी। शादी तय होने के बाद सुधांशु ने अन्नू से कहा कि उनके यहां तिलक में हार व कंगन देने की रस्म है। यही नहीं सुधांशु श्रीवास्तव की मां ने यह तक कह दिया कि यदि आप लोग हार व कंगन नहीं दे सकते तो शादी नहीं होगी। इसके बाद सुधांशु किसी न किसी तरह से अन्नू को परेशान करने लगा।
विज्ञापन

देता था शादी तोड़ने की धमकी
26 अक्तूबर को अन्नू की छोटी बहन खुशबू भी वैवाहिक तैयारियों के संदर्भ में गुरुग्राम आई थी। उसके मुताबिक, सुबह के समय गुड मार्निंग न बोलने पर भी सुधांशु शादी तोड़ने की धमकी देता था। इसी बीच सात नवंबर को खुशबू वापस कानपुर चली गई। आठ नवंबर को दिन में अन्नू ने खुशबू से सामान्य बातचीत की थी। शाम लगभग पौने छह बजे अन्नू की सहेली लक्ष्मी के पास सुधांशु ने फोन करके कहा कि अन्नू उसका फोन नहीं उठा रही हैं। लक्ष्मी जब पीजी में पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर लक्ष्मी को शक हुआ और उसने बालकनी के जरिए खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थीं। लक्ष्मी ने तुरंत पीजी के केयर टेकर को इसकी सूचना दी। केयर टेकर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरह-तरह से प्रताड़ित करता था सुधांशु
मृतका की मां सुधा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि सुधांशु उनकी बेटी को दहेज के साथ ही अन्य तरीके से भी पीड़ित प्रताड़ित करता था। वह अन्नू को गालियां देता था और दहेज के लिए बार-बार शादी तोड़ने की धमकी देता था। जांच अधिकारी त्रिलोकचंद का कहना है कि आरोपी की लोकेशन के बारे में अन्नू के परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed