Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girder laying work begins on the flyover being constructed along the Dwarka Expressway.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बन रहे फ्लाईओवर पर गर्डर रखने का काम शुरू

Sat, 24 Jan 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Girder laying work begins on the flyover being constructed along the Dwarka Expressway.
वाहन चालक सीधे पहुंच सकेंगे गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने वाले 188 मीटर लंबे फ्लाईओवर पर अब गर्डर रखने का काम शुरू हो गया है। इसके बन जाने से वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर जा सकेंगे। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों को दबाव कम होगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। पिलर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब गर्डर रखे जा रहे हैं। एनएचएआई इस कार्य को जल्द पूरा करने की योजना रखता है। दो लेन के फ्लाईओवर के बन जाने से दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर आने वाले वाहन चालक फ्लाईओवर से सीधे गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि फ्लाईओवर बनाने से एक्सप्रेसवे और हाईवे के बीच यातायात सुगम होगा। उन्होंने बताया कि कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे फर्रुखनगर, पटौदी व रेवाड़ी के साथ कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed