फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gift of elevated walkway at Mahavir Chowk in March

Gurugram News: महावीर चौक पर मार्च में एलिवेटेड वॉक-वे की सौगात

Sat, 14 Jan 2023 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gift of elevated walkway at Mahavir Chowk in March
महावीर चौक पर मार्च में एलिवेटेड वॉक-वे की सौगात
विज्ञापन


स्वचालित सीढि़यां और लिफ्ट के जरिए कर सकेंगे चौक पार
पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है वॉक-वे का निर्माण


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के सबसे व्यस्त महावीर चौक पर मार्च में निवासियों को एलिवेटेड वॉक-वे की सौगात मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने इसका निर्माण शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि फरवरी के अंत तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यह प्रदेश का पहला एलिवेटेड वॉक-वे होगा।
317 मीटर लंबे वॉक-वे के निर्माण पर जीएमडीए 24 करोड़ खर्च कर रहा है। महावीर चौक पर अंडरपास के साथ सरफेस रोड और वॉक-वे के निर्माण की जिम्मेदारी जीएमडीए ने पीडब्ल्यूडी को सौंपी है। अंडरपास और सरफेस रोड लोगों के लिए खोल भी दिए गए। वॉक-वे का निर्माण मार्च 2021 में पूरा करना था, लेकिन कोविड और प्रदूषण के कारण लगी पाबंदियों से ऐसा संभव नहीं हो पाया। बिजली के खंभे आदि कुछ सुविधाएं स्थानांतरित करने में भी थोड़ा समय लगा, जिस कारण निर्माण में देरी हुई।
विज्ञापन

---
पांच तरफ होंगे प्रवेश और निकासी मार्ग
इसके पांच प्रवेश व निकासी मार्ग होंगे। यह पहला ऐसा वॉक-वे होगा, जिसमें लोगों को पैदल नहीं चलना होगा। इसमें तीन ओर लिफ्ट जबकि एक तरफ स्वचालित सीढि़यां होंगी। पांचवें किनारे पर लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी का प्रावधान किया गया है। इसका एक रास्ता बस अड्डा रोड, एक पुरानी दिल्ली रोड, एमजी रोड, पुलिस लाइन गेट व पुलिस लाइन गेट के सामने पीएनबी बैंक के पास होगा। पीएनबी बैंक और पुलिस लाइन की तरफ लिफ्ट और स्वचालित सीढि़यां लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

फरवरी के अंत तक वॉक-वे का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस चौराहे पर प्रतिदिन करीब 25 हजार लोग पैदल गुजरते हैं। वॉक-वे बनने के बाद सड़क पार करने के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी। उन्हें सुरक्षित सड़क पार करने में आसानी होगी। - प्रवीण चौधरी, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed