{"_id":"645d48fd74f289e4b3071f77","slug":"gift-of-50-bed-hospital-to-farrukhnagar-lakhs-of-people-will-get-government-treatment-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-5116-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्रुखनगर को 50 बेड के अस्पताल की सौगात, लाखों लोगों को मिलेगा सरकारी इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्रुखनगर को 50 बेड के अस्पताल की सौगात, लाखों लोगों को मिलेगा सरकारी इलाज
Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से नागरिक अस्पताल का किया लोकार्पण
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएगा फर्रुखनगर का नागरिक अस्पताल- केंद्रीय राज्य मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को फर्रुखनगर में 50 बेड के नागरिक अस्पताल सहित हरियाणा को 46 स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात दी। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यक्रम से जुड़े। फर्रुखनगर में शुरू हुए इस 50 बेड के अस्पताल से इलाके के करीब 48 गांवों व अन्य क्षेत्रों में रहने वाले करीब साढे़ तीन लाख लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिलेगी।
बृहस्पतिवार को ऑनलाइन जुड़े कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि फर्रुखनगर का 50 बेड का नागरिक अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने में सहायक साबित होगा। पांच एकड़ के पहले नागरिक अस्पताल से फर्रुखनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के सेवाओं व सुविधाओं में निरंतर इजाफा कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में गुरुग्राम में बनने वाले नागरिक अस्पताल के निर्माण की कार्य प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल के संबंध में उन्होंने पिछले दिनों चंडीगढ़ में प्रदेश के मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक कर अस्पताल के निर्माण का खाका जल्द तैयार करने के निर्देश दिए थे।
कार्यक्रम में विधायक राकेश दौलताबाद ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर साइबर सिटी के नाम से प्रसिद्ध गुरुग्राम शहर को मेडिकल हब के लिए जाना जाता है। ऐसे में फर्रुखनगर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जरूरत थी। यहां पहले से अस्पताल था, मगर उसकी इमारत जर्जर हो चुकी थी। अब नए अस्पताल की इमारत का लोकार्पण करके मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता को सरकारी इलाज की सुविधा घर के पास ही दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
डीसी निशांत कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. अनुज गर्ग व डॉ. प्रदीप, फर्रुखनगर नागरिक अस्पताल की एसएमओ डॉ. कृष्णा मलिक, बीडीपीओ नरेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण व आसपास के क्षेत्र से आए अन्य उपस्थित रहे।
-- --
नए अस्पताल में यह रहेंगी सुविधाएं
सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएचसी फर्रुखनगर को 50 बेड के नागरिक अस्पताल में अपग्रडे करने की घोषणा की थी। इस नागरिक अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी, ऑपरेशन, स्किन, ऑर्थो, चिकित्सकीय, ईएनटी, आंख, स्त्रीरोग, बाल चिकित्सा, आपातकालीन सेवाएं ऑपरेशन थियेटर और सीएसएसडी, प्रयोगशाला और ब्लड यूनिट, फिजियोथेरेपी यूनिट, एक्स-रे और यूएसजी, फार्मेसी व एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।