{"_id":"69f5d724fb1341f6f80fa3d7","slug":"gfds-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111724-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रास्ता रोक अज्ञात लोगों ने युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रास्ता रोक अज्ञात लोगों ने युवक पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। क्षेत्र में गांव जोरासी राठीवास सड़क पर अज्ञात लोगों ने एक युवक का रास्ता रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित राजकुमार निवासी गांव राठीवास, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना की शुरुआत 27 अप्रैल को एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुए विवाद से हुई। राजकुमार के अनुसार वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद जिले के गांव गालंद में एक बारात में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसके रिश्तेदार अभिनाश उर्फ राहुल ने अपनी गाड़ी की खिड़की खोलते समय उसकी कार में डेंट कर दिया। जब राजकुमार ने इस नुकसान की बात उठाई तो दोनों के बीच कहासुनी गई थी।
29 अप्रैल को आरोप है कि अभिनाश और उसके पिता ओमपाल ने राजकुमार के भाई जय भगवान को अपने घर बुलाकर धमकी दी कि वे राजकुमार को जहां भी मिलेगा, जान से मार देंगे। उसी दिन रात करीब 8 बजे जब राजकुमार अपनी कंपनी से काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक कार ने उसका रास्ता रोक लिया। उस कार से तीन अज्ञात व्यक्ति उतरे, जिनके चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में फरसे थे। उन्होंने राजकुमार पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई,जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।