फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Get vaccinated in a good private hospital by standing in a queue

कतार में खड़े होने से अच्छा निजी अस्पताल में टीका लगवा लो

Tue, 09 Mar 2021 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Get vaccinated in a good private hospital by standing in a queue
सेक्टर-31 स्थित पोली क्लीनिक में बनाए गए कोरोना टीकाकरण केंद्र में बुजुर्ग को कोविड-19 का टीका लगात? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कोरोना के टीकाकरण के लिए बुजुर्गों में उत्साह तो है लेकिन वे काफी देर तक कतार में खड़े नहीं रहना चाहते हैं। इस कारण अब टीका लगवाने के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। मंगलवार जिले में लक्ष्य से अधिक 7129 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाये।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों के मुकाबले निजी केंद्रों पर बुजुर्गों को अधिक टीके लगाए जा रहे हैं। जहां सरकारी केंद्रों पर 2424 को टीके लगे, वहीं निजी अस्पताल में 4705 को लगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें 250 रुपये का शुल्क भी जमा करना होता है। जबकि सरकारी केंद्रों पर टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। सबसे अधिक बुजुर्गों ने ही निजी अस्पताल के केंद्रों में कोरोना के टीके की पहली डोज ली। 60 आयु वर्ष से अधिक 5167 लोगों को पहली डोज दी गई। इनमें से 3578 निजी केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर 100 लोगों को टीके लग रहे
दरअसल, पोर्टल की गति धीरे होने की वजह से लोगों को केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। घुटनों में दर्द संबंधी समस्या होने के चलते भी परेशानी हो रही है। साथ ही सरकारी केंद्रों पर एक दिन में सिर्फ 100 ही लोगों को टीके लगाए जाते हैं। वहीं निजी अस्पतालों को 100 से ज्यादा लाभार्थियों को टीका लगाने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही 45 से 59 आयु वर्ग के बीच में गंभीर मरीजों ने भी निजी अस्पतालों में ही टीका लगवाना उचित समझा है। मंगलवार को 635 गंभीर मरीजों ने टीके लगवाए। इनमें से 463 ने निजी केंद्रों में टीके की डोज ली। वहीं, मात्र 172 लोग सरकारी केंद्रों पर पहुंचे। इसके अलावा फंट्रलाइन वर्कर्स भी सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं।

फ्रंटलाइन और स्वास्थ्यकर्मियों को लग रही है दूसरी डोज
तीसरे चरण की कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया में फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इस प्रक्रिया में अधिकतर स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स दूसरी डोज ले रहे हैं। मंगलवार को 819 स्वास्थ्यकर्मी और 474 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed