फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Get rid of menstrual diseases, adopt sanitary napkins

Gurugram News: माहवारी जनित बीमारी दूर भगाएं, सैनिटरी नैपकिन अपनाए

Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Get rid of menstrual diseases, adopt sanitary napkins
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। राष्ट्रहित विद्यालय की वॉलिंटियर्स ने रोटरी क्लब गुड़गांव सेंट्रल के द्वारा उपलब्ध कराए गए सेनेटरी पैड्स एवं साबुन का सेक्टर 14 की मार्केट में जाकर वहां काम करने वाली महिलाओं को वितरित किया। यह सामान रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव सेंट्रल के द्वारा क्षेत्रवार टीमें बनाकर शहर में अनेकों जगह पर बांटा जा रहा है।

प्रधान सुभाष वर्मा, महासचिव बीडी पाहुजा प्रधान इलेक्ट दिनेश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल के द्वारा यह एक बहुत ही अच्छा प्रोजेक्ट अपने हाथों में लिया गया है। बहुत सारी गरीब महिलाएं और नाबालिग जो 14 साल से ऊपर है वह अच्छे सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। इस कारण वे बहुत ही गंभीर बीमारियों की शिकार हो जाती हैं। उन गरीब महिलाओं एवं नाबालिगों को बीमारियों से बचाने के लिए रोटरी इंटरनेशनल ने यह फैसला लिया है की रोटरी के सभी क्लब्स के आसपास के स्लम क्षेत्रों के अंदर जाकर इन गरीब औरतों को सेनेटरी पैड मुफ्त में बाटेंगे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब गुड़गांव सेंट्रल के जो साथी इस कार्य में लगे हुए हैं उनमें रोटेरियन जुगन वर्मा, रोटेरियन विमल यादव, रोटेरियन सुचारू नांगिया, रोटेरियन अस्मिता अग्रवाल, रोटेरियन दिनेश अग्रवाल, रोटेरियन डॉक्टर सुशील गुप्ता, रोटेरियन मानसी खुल्लर, रोटेरियन संजीव अग्रवाल सहित स्कूल के सभी वॉलिंटियर्स हैं। अभी पूरे गुड़गांव को फिलहाल पांच हिस्सों में बांटा गया है अक्तूबर के अंत तक 5000 सैनिटरी पैड्स बांटने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed