फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Get illegal encroachments removed from corporation's government lands

निगम की शासकीय जमीनों से अवैध कब्जे हटवाएं

Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Get illegal encroachments removed from corporation's government lands
गुरुग्राम। निगमायुक्त आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने शुक्रवार को जिले की सभी कमेटियों तथा काउंसिल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासकीय जमीनों से जल्द से जल्द अवैध कब्जे हटवाए जाएं और जमीनों को कब्जा मुक्त कर नगर निगम की आय बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को जाना और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कानून के दायरे में काम करें। अगर कोई व्यक्ति कानून की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आय की बढ़ोतरी पर ध्यान दें तथा आय-व्यय का खाका तैयार करें।
विज्ञापन

------
कचरा प्रबंधन पर जोर
निगमायुक्त ने कमेटियों एवं परिषद क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत करने और डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने तथा पुराने कचरे के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निगमायुक्त ने कहा कि अधिकारी सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों व अतिक्रमण से मुक्त करवाएं तथा मानसून के दौरान जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करें। इसके साथ ही सभी स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इस मानसून लगाए जाएंगे 3 लाख पौधे :
इस दौरान पर्यावरण एवं स्थिरता विंग के नोडल अधिकारी (डीएफओ) सुभाष यादव ने बताया कि इस मानसून में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें एक लाख पेड़नुमा पौधे तथा 2 लाख झाड़ीनुमा पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इनमें पंचायतों से निगम में आई जमीनें, सामुदायिक केंद्र, पार्क व श्मशान घाट सहित सड़कें व ग्रीन बेल्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed