{"_id":"616329a98ebc3efaa6444061","slug":"general-meeting-of-the-municipal-house-today-gurgaon-news-noi6097047200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के सदन की सामान्य बैठक आज, लंबित मुद्दों पर हंगामा कर सकते हैं पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के सदन की सामान्य बैठक आज, लंबित मुद्दों पर हंगामा कर सकते हैं पार्षद
विज्ञापन
गुुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन (जॉन हाल) में सोमवार को नगर निगम गुरुग्राम के सदन की सामान्य बैठक होगी। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसका एजेंडा निगम की तरफ से दो दिन पहले ही जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि निगमायुक्त ने बैठक में पार्षद प्रतिनिधियों के जाने पर रोक लगा रखी है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सभी महिला पार्षद निगम की बैठक में पहुंचती हैं या फिर यहां भी पार्षद पतियों की मनमानी देखने को मिलेगी। वहीं, कई लंबित मुद्दों पर पार्षदों के हंगामे के भी आसार हैं। नगर निगम प्रशासन जिस तरीके से पिछली बैठक में बनाई गई योजनाओं और पार्षदों की मांगों की अनदेखी करता रहा है, उससे अधिकांश पार्षदों में असंतोष का भाव है।
मेयर का मिलता रहा है साथ
ऐसे में पार्षदों के हंगामे से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, पूर्व की बैठकों में पार्षदों को मेयर का प्रत्यक्ष रूप से साथ मिलता रहा है। अधिकारियों की अनियमितताओं पर पार्षद निगम प्रशासन को घेर सकते हैं। पिछली बैठक में पार्षदों ने अवैध रूप से कूड़ा डालने, स्ट्रीट लाइट न लगाए जाने, वर्क ऑर्डर जारी कर निरस्त करने का मामला, जलभराव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था, जिस पर कोई खास कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर पार्षद अधिकारियों से जवाब-तलब करेंगे। हालांकि, अवैध रूप से मलबा डालने के मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए दो दिन पहले ही निगमायुक्त ने कचरा डालने वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है। ऐसे में इसकी टाइमिंग पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
इन योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी
वार्ड-2 में निगम की खाली पड़ी जमीन से अतिक्रमण हटवाकर बाउंड्रीवॉल व छठ पूजा घाट के निर्माण को मंजूरी मिल सकती है तो वहीं सभी वार्डों में एक-एक मॉडल सड़क योजना पर भी गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा पालम विहार में फुटपाथ वार्ड-2 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने का मुद्दा, वार्ड-तीन में सरकारी स्कूल, वार्ड-15 में सरकारी स्कूल के निर्माण का रास्ता भी साफ हो सकता है। इसके अलावा वार्ड-25के पार्षद सीवर निर्माण व पार्षद के कार्यालय के न बनने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। इसके अलावा सड़कों व स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।