{"_id":"68adb8fa7cdaed4fe70bc4f4","slug":"gbu-students-were-taught-anti-ragging-lessons-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-72973-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीबीयू के छात्रों को पढ़ाया एंटी रैगिंग का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीबीयू के छात्रों को पढ़ाया एंटी रैगिंग का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 12 से 26 अगस्त तक ‘एंटी रैगिंग पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व डीजीपी व सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रो विक्रम सिंह ने कहा कि रैगिंग जैसी कुप्रथा शिक्षा के वातावरण को दूषित करती है। युवाओं से आह्वान किया कि वे मित्रता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा से कैंपस का माहौल और भी समृद्ध करें।
कुलपति प्रो राणा प्रताप सिंह ने कहा कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय हमेशा सुरक्षित, सहयोगी और छात्र-मित्रवत वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एंटी रैगिंग कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा ने छात्रों को विश्वविद्यालय की शून्य सहिष्णुता नीति की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगो मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, रील मेकिंग, कविता पाठ व नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं।
लोगो मेकिंग में एकता पाराशर ने पहला, अखिल कुमार ने दूसरा और अश्मित ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में आशी सिंह चौहान प्रथम, सजवान द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन राइटिंग में माधुरी, रील मेकिंग में आयुष, कविता पाठ में आरुषि ने पहला स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक में स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस की टीम अव्वल रहीं।