{"_id":"65735f8bfaef14da6b0f5b3e","slug":"gave-assurance-of-resolving-farmers-demands-within-a-week-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20440-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक सप्ताह में किसानों की मांगों के समाधान का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक सप्ताह में किसानों की मांगों के समाधान का दिया भरोसा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। 1128 एकड़ के किसानों का मानेसर में धरना 246वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सामने रखा गया।
गांव फुखरपुर के पूर्व सरपंच कृष्ण यादव की अध्यक्षता में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल गांव जाटोली में केंद्रीय मंत्री से मिला था। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को बताया कि इस मामले में वे मुख्य सचिव उमाशंकर से मिलकर पूरी बातें कर चुके हैं। मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के दौरान इस मामले में निर्णय लेने का भरोसा दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि वह किसानों के साथ हैं और हर पल उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए लगे हुए हैं।
उन्होंने किसानों को यह भी भरोसा दिलाया कि वे एक सप्ताह बाद टेलीफोन पर पूरी जानकारी लेंगे। फिर भी उनका काम नहीं हुआ तो वे दोबारा इस कार्य के लिए हस्तक्षेप करेंगे। गांव जाटोली में मिलने वाले किसानों में धर्मसिह, राममेहर, दिनेश पंडित, सरजीत, हेमचंद नंबरदार, कृष्ण कुमार, रणधीर, चंद्रशेखर पंडित व चरण सिंह आदि मुख्य थे।