{"_id":"69f1082f2c438066010985d8","slug":"garima-won-the-gold-medal-in-the-under-13-girls-category-of-the-district-level-chess-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86249-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-13 बालिका वर्ग में गरिमा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-13 बालिका वर्ग में गरिमा ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के एससीईआरटी परिसर में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का मंगलवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन एससीईआरटी हरियाणा द्वारा जिला शतरंज संघ व हरा जीवन एनजीओ के सहयोग से किया गया।
अंडर-13 के बालिका वर्ग में गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आस्था दूसरे और रिया कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सनिब ने पहला स्थान हासिल किया। एमडी तनवीर दूसरे और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 के बालक वर्ग में अंकित रावत विजेता बने। दीक्षांत ने दूसरा और करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वैष्णवी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्वेता दूसरे और माही तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर पुरुष वर्ग में सुनील बजाज ने पहला स्थान प्राप्त किया। महेश दूसरे और अनिल यादव तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला वर्ग में प्रीत बाला विजेता रहीं, जबकि संता बाई दूसरे और रेणुका तीसरे स्थान पर रहीं।
समारोह में एससीईआरटी के उपनिदेशक अशोक बघेल और अंशु सिंगला, गणित विभागाध्यक्ष रितु मेहता व कार्यक्रम समन्वयक संजीव कुमार उपस्थित रहे।
जिले से करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन संजीव कुमार, सारिका व चीफ अर्बिटर जयंत चौहान की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट प्रायोजक दिलीप सिंह सैनी, एससीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज और जिला शतरंज एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान रहे। जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन बौद्धिक क्षमता, धैर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे खेल से बच्चों की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।