{"_id":"6a26b24e3033d33e6502c2e5","slug":"garhi-village-gets-the-gift-of-development-projects-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90675-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गढ़ी गांव को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गढ़ी गांव को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
मेयर ने 9 विकास कार्यों का किया शिलान्यास, कॉलोनियों को नियमित कराने की सीएम से करेंगी मांग
नंबर गेम- 6.5 करोड़ रुपये परियोजनाओं पर किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने सोमवार को गांव गढ़ी में करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने गांव में कुल नौ विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कराने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। साथ ही प्रयास है कि अगले एक महीने के भीतर जीएमडीए के सहयोग से निगम क्षेत्र में नहरी पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी जाए। इस मौके पर पार्षद जुगमिंदर, डॉ. विजय, रामकिशन यादव, हरिओम यादव, नरेश यादव, राम नारायण यादव, नवीन, विक्रम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चिलाना मंदिर मार्ग पर बनेगा ड्रेनेज सिस्टम
शिलान्यास किए गए कार्यों में गोपालपुर से पीएचसी गढ़ी तक कंक्रीट ब्लॉक लगाने का काम शामिल है, जिस पर 95 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा गोपालपुर से गढ़ी तक मुख्य सड़क पर टाइल्स बिछाने का कार्य भी किया जाएगा, जिसकी लागत 95 लाख रुपये होगी। गढ़ी से साढ़राणा रोड और हमीरपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इस परियोजना पर भी 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भगवान परशुराम मार्ग पर फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए 45 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा चिलाना मंदिर मार्ग पर फ्लाईओवर से बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। इस कार्य पर 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आरडी स्कूल से रणविजय स्कूल तक सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और टाइल्स रोड का निर्माण भी होगा, जिस पर 95 लाख रुपये की लागत आएगी। आश्रम चौक से प्राचीन हनुमान मंदिर तक आरसीसी सड़क का निर्माण 75 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं स्वामी चौक स्थित चौपाल के नवीनीकरण पर 23 लाख रुपये और गोपालपुर एक्सटेंशन के राजस्व मार्ग पर टाइल्स बिछाने के कार्य पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।