{"_id":"642731922765efc0e108ecb4","slug":"garbage-will-be-dumped-in-bandhwadi-itself-two-acres-of-land-marked-gurgaon-news-c-1-1-392208-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी में ही डंप होगा कूड़ा, दो एकड़ जमीन चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी में ही डंप होगा कूड़ा, दो एकड़ जमीन चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम का हर रोज 1900 टन कूड़ा निस्तारण का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर का कूड़ा बंधवाड़ी में ही डंप होगा। नगर निगम ने 31 मार्च के बाद यहां कूड़ा नहीं डालने की योजना जरूर बनाई, लेकिन यह पूरी तरह सिरे नहीं चढ़ पाई। कूड़ा पुरानी लैंडफिल साइट की बजाय नई जगह पर डाला जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने दो एकड़ जमीन चिन्हित की है। निगम अधिकारियों का दावा है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद से आने प्रतिदिन आने वाले 1900 टन कूड़े का रोज निस्तारण (प्रोसेस) किया जाएगा। एनजीटी के आदेश पर निगम ने 31 मार्च से बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़ा नहीं डालने का फैसला किया था। इस दौरान निगम को शहर में कहीं भी लैंडफिल साइट बनाने में कामयाबी नहीं मिली। हालांकि नगर निगम ने बसई और खेड़की माजरा में दो स्थानों पर 14 एकड़ जमीन चिन्हित की थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण निगम को अपने पैर वापिस खींचने पड़े और वहां लैंडफिल साइट बनाने की योजना पर पानी फिर गया।
अब निगम पर 31 मार्च से बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़ा नहीं डालने का दबाव भी था, इसलिए निगम ने बंधवाड़ी लैंडफिल साइट के पिछले हिस्से में दो एकड़ जमीन को कूड़ा डालने के लिए चिन्हित किया। एक अप्रैल से नई साइट पर ही शहर का कूड़ा डंप किया जाएगा। बंधवाड़ी में प्रतिदिन गुरुग्राम का करीब 900 टन और फरीदाबाद का 1000 टन कूड़ा पहुंचता है। जहां पहले कूड़ा डाला जा रहा था, वहां अब कूड़े का पहाड़ बन गया है। यहां पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए एनजीटी ने निगम को यहां कूड़ा नहीं डालने का आदेश दिया था। जिसके बाद निगम ने कूड़ा डालने के लिए नई व्यवस्था की है।
-- -- -- -- --
बाउंड्रीवाल का काम पूरा : बंधवाड़ी में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की बाउंड्रीवाल आदि का काम पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यहां वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निर्माण हो जाएगा। हालांकि पर्यावरणविदों की ओर से इसका भी विरोध किया जा रहा है, लेकिन वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कूड़ा डंप करने के लिए बंधवाड़ी में ही दो एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। अब वहां कूड़ा डाला जाएगा। इस कूड़े को रोज प्रोसेस किया जाएगा। यहां कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दिया जाएगा। -
डॉ. नरेश कुमार, प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम