{"_id":"68c85f30068ba59d11057a85","slug":"garbage-spread-everywhere-in-rahul-colony-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-51411-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राहुल कॉलोनी में जगह-जगह फैला कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राहुल कॉलोनी में जगह-जगह फैला कचरा
विज्ञापन
- सफाई कर्मचारी नहीं लेते सुध, लोगों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित राहुल कॉलोनी तिराहे पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। कॉलोनी में रहने वाले लोग सड़क पर ही कचरा फेंकते हैं, जिससे आसपास गंदगी जमा हो जाती है। इस कचरे से दुर्गंध आती रहती है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रेहड़ी पटरी लगाने वालों ने बताया कि यह कचरा हफ्तों-हफ्तों तक ऐसे ही पड़ा रहता है। नगर निगम के सफाई कर्मी कभी-कभी ही कचरा उठाने आते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग यहां दुकान लगाते हैं। दुर्गंध की वजह से बहुत दिक्कत होती है, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।
पास ही मौजूद है भगवान महावीर अस्पताल
कचरे के इस ढेर से थोड़ा आगे भगवान महावीर अस्पताल है। जिसके सामने भी कचरा पड़ा हुआ है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इससे बेखबर है। यहीं नहीं, इस पूरी कॉलोनी में कई जगहों पर कचरा पड़ा हुआ है। लोग कहीं भी कचरा फेंक देते हैं। कॉलोनी की साफ-सफाई पर किसी का ध्यान नहीं है।