फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage is not being collected from every house in Sohna

Gurugram News: सोहना में हर घर से नहीं उठ रहा कूड़ा

Sun, 05 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Garbage is not being collected from every house in Sohna
सोहना। कस्बे में हर घर से कूड़ा उठाने की योजना फेल साबित हो रही है। एजेंसी के कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसा होने से कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोग निजी सफाई कर्मचारियों को पैसे देकर कूड़ा उठवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गत दिनों परिषद ने एजेंसी संचालक मुनीफ अहमद को हर घर से कूड़ा उठाने की जिम्मेवारी सौंपी थी। एजेंसी को पूर्व में दो माह का अस्थायी ठेका दिया था। उसके पश्चात पुनः मुनीफ को ही चार माह का ठेका दे दिया गया है। एजेंसी पूर्व में भी फेल साबित हुई थी। परंतु अधिकारियों ने दूसरी बार भी इसी एजेंसी को ठेका दे दिया। एजेंसी के वाहन व कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अमित गर्ग, प्रवीण जैन, सुनील, राजू, कमल आदि बताते हैं कि एजेंसी के वाहन व कर्मचारी मोहल्लों व गलियों में नहीं पहुंच रहे हैं जिससे लोगों को कूड़ा उठवाने के लिए प्राइवेट कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इनका भुगतान खुद करना पड़ता है। लोगों ने यह भी बताया कि परिषद गार्बेज शुल्क की भी वसूली कर रहा है। किंतु सुविधाएं देने में असमर्थ है। कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने बताया कि एजेंसी की कूड़ा उठाने बाबत शिकायतें मिलने पर एजेंसी से जुर्माना वसूला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed