{"_id":"6695787cd5269b52b7047a06","slug":"gangsters-are-committing-crimes-by-forming-a-syndicate-this-was-revealed-during-interrogation-of-kala-khairampuriya-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34927-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैंगस्टर सिंडीकेट बनाकर वारदात को दे रहे अंजाम, काला खैरमपुरिया से पूछताछ में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैंगस्टर सिंडीकेट बनाकर वारदात को दे रहे अंजाम, काला खैरमपुरिया से पूछताछ में हुआ खुलासा
विज्ञापन
एसटीएफ राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा के अपराधियों का नेटवर्क तोड़ने में जुटी
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। जिस तरह शराब माफिया सिंडीकेट बनाकर ठेके हासिल किया करते थे अब अपराधी भी हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के गैंगस्टर सिंडीकेट बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिस स्थान पर जिसका पलड़ा भारी है, उस इलाके का जिम्मा उसी को दे दिया जाता है। इस बात का खुलासा एसटीएफ ने राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद किया है। उससे हुई पूछताछ के बाद एसटीएफ अब उनके सिंडीकेट को तोड़ने की योजना बना रही है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर एसटीएफ की ओर से छानबीन का पल-पल अपडेट ले रहे हैं।
हरियाणा की एसटीएफ अब अलर्ट मोड पर है। एसटीएफ के अधिकारी कार्यालय में वर्दी में नजर आ रहे हैं। उनको कब कहा रेड पर जाना पड़ जाय यह नहीं पता है। अधिकारिक सूत्र की माने तो राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया की पूछताछ में संपर्क में रहने वाले अपराधियों की लिस्ट लंबी है। उसने बताया कि अब काम करने का तरीका बदल गया है। सोशल मीडिया का युग है। जिसकी जहां पर पकड़ है और जो हिम्मती है उसी से मौके काम लिया जाता है। एसटीएफ की ओर से अपराधियों के सिंडीकेट को तोड़ने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि सोनीपत जैसी सफलता एसटीएफ को कभी भी मिल सकती है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से अपराधियों पर शिकंजा कसने की खुली छूट दी गई है।
बर्गर किंग हत्याकांड में मीनू की काला से हुई बातचीत
नीरज बवाना के मौसी के लड़के शक्ति दादा का साल भर पहले झज्जर में हुई हत्या का बदला लेने के लिए बर्गर किंग पर गोली चली थी। इस मामले में एसटीफ को जानकारी मिली है कि शूटरों ने गोली मीनू के इशारे पर चलाई थी। वह सीसीटीवी में कैद है। उसकी राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया से बातचीत होती थी।
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने एसटीएफ से साधा संपर्क
बर्गर किंग पर चली गोली के मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने एसटीएफ से संपर्क साधा है। यहां पर पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद वह राकेश उर्फ काला को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। वह अपने अन्य अपराधियों के के बारे में उससे जानना चाहती है।
वर्जन
एसटीएफ की अलग-अलग टीमें राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया की ओर से मिल रही जानकारी के आधार पर जांच कर रही हैं। जल्द ही उसकी मदद करने वालों को दबोचा जाएगा। - सिमरनजीत सिंह, डीआईजी एसटीएफ, गुरुग्राम।