{"_id":"641af1f655ef5bd25a0f1f59","slug":"gangster-vikas-lagarpuria-sent-to-tihar-jail-gurgaon-news-c-1-1-366424-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को भेजा तिहाड़ जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को भेजा तिहाड़ जेल
विज्ञापन
गैंगस्टर के फर्जी पासपोर्ट की जानकारी के लिए दोबारा लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पांच दिन की रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश हुए गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को जिला अदालत ने तिहाड़ जेल वापस भेज दिया है। पांच दिन की रिमांड के दौरान पुलिस गैंगस्टर को उत्तराखंड भी लेकर गई थी। गैंगस्टर के फर्जी पासपोर्ट की वीजा की जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं मिली है। पुलिस ने दोबारा इसके लिए पासपोर्ट विभाग को पत्र लिखा है। गैंगस्टर को पुलिस बजघेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस पर गोली चलाने के मामले में तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। गैंगस्टर पर दिल्ली में भी मामले दर्ज हैं। जज जूनियर डिवीजन व्रिकांत की अदालत ने रिमांड पूरी होने पर आरोपी गैंगस्टर विकास को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। इस मामले में अदालत ने अगली तारीख पांच अप्रैल लगाते हुए आदेश दिए हैं कि गैंगस्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया जाए।
जिला न्यायवादी ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को पुलिस रिमांड के दौरान उत्तराखंड भी लेकर गई थी। लेकिन पुलिस को वहां से आरोपी के खिलाफ कुछ नहीं मिला। आरोपी के पासपोर्ट पर जारी हुए वीजा की जानकारी अभी नहीं आई। इसके लिए फिर से पासपोर्ट विभाग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है।
-- -- --
गैंगस्टर पर है पुलिस पर गोली चलाने का आरोप : पिछले साल एक अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया बजघेड़ा थाना क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसी के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की थी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया,लेकिन गाड़ी पुलिस का नाकाबंदी तोड़ते हुए आगे निकल गई। इसी दौरान गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ने में कामयाब रही थी। चार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि घटना के समय विकास फर्जी पासपोर्ट दीपक नाम से दुबई में मौजूद था।