फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gangster Sunil Sardhaniya was arrested by Gurugram police from Delhi airport.

Gurugram News: गैंगस्टर सुनील सरधानिया को गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gangster Sunil Sardhaniya was arrested by Gurugram police from Delhi airport.
वर्ष 2024 में दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भाग गया था विदेश
विज्ञापन

अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कुख्यात गैंगस्टर सुनील सरधानिया को गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार की रात को दिल्ली के इंदिया गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। सुनील सरधानिया मध्य अमेरिका स्थित कोस्टा-रिका देश से वापस भारत आया है।
सुनील सरधानिया राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, रोहित शौकीन की हत्या, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग सहित अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्त है। इन सभी फायरिंग व हत्या की वारदातों को अंजाम देने में शूटर और प्रयोग किए हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने गैंगस्टर सुनील सरधानिया को रविवार को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने शनिवार की रात को सोनीपत के सरधाना गांव निवासी सुनील सरधानिया (39) को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह वर्ष 2024 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किए गए पासपोर्ट से दुबई होते हुए मध्य अमेरिका चला गया था। वहां रहकर ही वह अपने साथी आरोपियों के संपर्क में था।
विज्ञापन

पिछले दिनों इन वारदातों में नाम आया सामने
14 जुलाई की रात को एसपीआर पर गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग कराई गई। 4 अगस्त को दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की गोलियों से भूनकर हत्या कराई गई। 18 सितंबर की रात को सेक्टर-45 में एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग कराई गई। इन वारदातों को अंजाम देने के लिए शूटर और प्रयोग किए गए हथियार भी आरोपी सुनील सरधानिया ने अपने अन्य साथियों के माध्यम से उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील सरधानिया का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी सुनील सरधानिया का आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ गुरुग्राम में गायक राहुल फाजिलपुरिया, रोहित शौकीन की हत्या, सेक्टर-45 में एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर गोली चलाने सहित अन्य वारदातों के मामले दर्ज हैं। सुनील सरधानिया पर हत्या, हत्या करने का प्रयास, लूट व डकैती इत्यादि संगीन अपराधिक वारदातों के कुल 24 मामले हरियाणा के जींद, रोहतक, गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, सोनीपत, अंबाला, भिवानी, पंचकूला और तीन मामले उत्तर प्रदेश के बागपत व आगरा में दर्ज हैं।
दो मामलों में कारावास की सजा
आरोपी सुनील सरधानिया जिला भिवानी में हत्या मामले में आजीवन कारावास और पंचकूला में डकैती मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा था। भिवानी में हत्या मामले में आजीवन सजा की अवधि के दौरान अदालत से जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 2024 में यह न्यू अशोक नगर वसुंधरा एन्क्लेव, दिल्ली के पते पर सुनील सिंह के नाम से फर्जी दस्तावेज व पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया था। राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और रोहित शौकीन की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में गुुरुग्राम पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें विशाल, हितेश, गौतम उर्फ छोटू, रमनदीप उर्फ पेट्रोल, शुभम उर्फ काला, शक्ति पांचाल व रामनिवास उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अब आठवां आरोपी सुनील सरधानिया को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है।

वर्जन

रिमांड के दौरान सुनील सरधानिया के अन्य साथी आरोपियों व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। - करण गोयल, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article