फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gangster Sombir deported from America and brought to India

हरियाणा का मोस्टवांटेड गैंगस्टर पकड़ा गया: सोमबीर मोटा अमेरिका से डिपोर्ट, हत्या-लूट, फिरौती समेत 20 हैं केस

Wed, 11 Feb 2026 09:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Feb 2026 09:00 AM IST
सार

सोमबीर मोटा रोहतक के कुख्यात गैंगस्टर अनिल छिपी का भाई है और वह वर्ष 2009 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसने हत्या, फिरौती रंगदारी, समेत अन्य वारदातों को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया।

विज्ञापन
Gangster Sombir deported from America and brought to India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले गैंगस्टर सोमबीर मोटा को हरियाणा एसटीएफ द्वारा अमेरिका से डिपोर्ट करवाकर वापस भारत लाया गया है। सोमबीर पर रोहतक, दिल्ली समेत हरियाणा में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरियाणा एसटीएफ की पुलिस पिछले काफी समय से सोमबीर की तलाश में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


जांच के दौरान इसके फर्जी पासपोर्ट की जानकारी मिलने पर सोमबीर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था। एजेंसियों के माध्यम से इसे बीते दिनों अमेरिका में पकड़ लिया गया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे मंगलवार को भारत मे डिपोर्ट करवाया गया और मंगलवार की रात को एसटीएफ टीम में दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन


सोमबीर मोटा रोहतक के कुख्यात गैंगस्टर अनिल छिपी का भाई है और वह वर्ष 2009 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसने हत्या, फिरौती रंगदारी, समेत अन्य वारदातों को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। बताया जाता है कि दोनों भाई लॉरेंस गिरोह से जुड़े हुए हैं और साथ में कई साल तक आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed