{"_id":"69d9f1f177fbb39e190718b0","slug":"gangster-sahil-chauhan-deported-from-thailand-to-india-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"STF की बड़ी कार्रवाई: थाईलैंड से गैंगस्टर साहिल को भारत करवाया डिपोर्ट, हत्या, लूट और रंगदारी मांगने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
STF की बड़ी कार्रवाई: थाईलैंड से गैंगस्टर साहिल को भारत करवाया डिपोर्ट, हत्या, लूट और रंगदारी मांगने के आरोप
Sat, 11 Apr 2026 12:32 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:32 PM IST
सार
साहिल विदेश में बैठकर इंटरनेट मीडिया और विदेशी मोबाइल नंबरों से हरियाणा के कारोबारियों को धमकी देकर उनसे करोड़ों की रंगदारी मांगता था। एसटीएफ को इनपुट मिला था कि साहिल चौहान थाईलैंड में है।
विज्ञापन
गैंगस्टर साहिल चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गैंगस्टर साहिल चौहान को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने थाईलैंड से भारत डिपोर्ट करवाया है। शुक्रवार की रात को दिल्ली एयरपोर्ट से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। बीते दिनों साहिल चौहान को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे डिपोर्ट करने की कई दिनों से प्रक्रिया चल रही थी। एयरपोर्ट से एसटीएफ टीम उसे लेकर भोंडसी मुख्यालय पहुंची। साहिल चौहान पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, जबरन वसूली जैसे मामले हैं।
यह एनआईए के रडार पर था और आतंक-गैंगस्टर गठजोड़ के मामले में भी वांछित था। यह विदेश में बैठकर इंटरनेट मीडिया और विदेशी मोबाइल नंबरों से हरियाणा के कारोबारियों को धमकी देकर उनसे करोड़ों की रंगदारी मांगता था। एसटीएफ को इनपुट मिला था कि साहिल चौहान थाईलैंड में है। ऐसे में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस भारत लाया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में अन्य आरोपितों व विदेशी नेटवर्क का भी पता चलेगा। एसटीएफ आईजी सतीश बालन ने गैंगस्टर साहिल चौहान का प्रत्यर्पण करवाया है।
आरोपी साहिल 2024 में बेंगलुरु से फर्जी पासपोर्ट पर अब्रॉड भाग गया था। इसके बाद वह दो साल तक कई देशों में घूमता रहा। कुछ दिन पहले ही वह थाईलैंड पहुंचा। वह अपने पिता का पासपोर्ट रिन्यू कराने की कोशिश कर रहा था, उसके पिता की डायलिसिस होनी थी। वह अपने पिता को थाईलैंड ले जाना चाहता था। इसी दौरान एसटीएफ को उसके थाईलैंड में होने की जानकारी मिली और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल इसे रिमांड पर लेकर अपराध के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विदेश में रहने के दौरान भी इसका नाम कई अपराधों में शामिल पाया गया है। यह अंबाला के शाहजादपुर गांव का रहने वाला है। इसने डंकी रूट से पुर्तगाल जाने की भी कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। यह वर्ष 2016 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय था। शुरुआत में इसने भूपी राणा गैंग के लिए काम किया। एक केस में इसे 10 साल की सजा भी हुई थी। लेकिन जेल से जमानत पर आने के बाद यह फरार हो गया था। यह वर्ष 2016 के बाद से ही बंबीहा और कौशल गिरोह के लिए भी काम कर रहा था।