फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gangster Kaushal Chaudhary demanded a share from the contractor

Gurugram News: गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम पर ठेकेदार से मांगी हिस्सेदारी

Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gangster Kaushal Chaudhary demanded a share from the contractor
15 से अधिक एसयूवी कारों में हथियारों के साथ आए 60 से अधिक बदमाश
विज्ञापन

सेक्टर-108 व 106 में दो बिल्डर साइट पर पानी व मिट्टी का ठेका रखने वाले ठेकेदार ने दी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेवे के पास सेक्टर-108 व 106 की सोसाइटियों में पानी सप्लाई और मिट्टी उठान के ठेके में दबंगों ने ठेकेदार को धमकार हिस्सेदारी मांगी। बुधवार दोपहर 15 से अधिक एसयूवी कारों में सवार होकर आए 60 से अधिक दबंगों ने दी। ये सभी जेल में बंद गैंगस्टर कौशल के गुर्गे बताए जा रहे हैं। मामले में धनवापुर निवासी ठेकेदार मनीष दहिया ने पुलिस को शिकायत देने की बात कही है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि शिकायत जो आरोप लगाए गए है, वैसा प्रारंभिक जंच में पाया नहीं गया है। अगर जांच के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाते है तो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूरे मामले को लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हो रही है। फुटेज में 15 से अधिक स्कॉर्पियो, थार गाड़ियों में सवार होकर 60 से अधिक दबंग पहुंचे। इनमें कुछ का नाम देविंद्र उर्फ सुकु, हिमांशु, भोला, अजय दहिया, सौरव बताए गए हैं। ये सभी धनवापुर गांव में एक गली में गाड़ियों से पहुंचे। इस दौरान पूरी गली स्कॉर्पियो व थार गाड़ियों से भर गई। इसी गली में ठेकेदार मनीष दहिया व दूसरे पक्ष के दिनेश दहिया के ठिकाने हैं। आरेाप है कि गाड़ियों से काफी युवक बाहर निकले और हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर वहां अपना दबदबा दिखाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ठेकेदार मनीष दहिया के अनुसार उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इस शिकायत में कहा गया कि उनके पास सेक्टर-108 व सेक्टर-106 की दो सोसाइटियों में टैंकर से पानी सप्लाई करने व मिट्टी उठाने का ठेका है। बुधवार दोपहर लगभग 3 से साढ़े 3 के बीच 15 से अधिक स्कॉर्पियो सवार 60 से अधिक युवक सेंट्रल पार्क साइट पर पहुंचे। यहां पर ठेकेदार मनीष दहिया के गार्ड को धमकी दी कि ''मनीष को कह देना कि साइट पर आया तो जान से मार देंगे''। उन्होंने धमकी दी कि अगर यहां काम करना है तो दिनेश दहिया व देविंद्र उर्फ सुकु को पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार का आरोप है कि यहां से ये दबंग सेक्टर-106 की साइट पर गए और यहां सुपरवाइजर रंजन का रास्ता रोककर उसे भी धमकाया। सुपरवाइजर को धमकी दी कि ''तू मनीष के लिए काम करता है, तुझे भी मार देंगे''। इस इलाके में काम करना है तो दिनेश दहिया व दविंद्र उर्फ सुकु को रुपये देने होंगे। आरोप है कि ये सभी गैंगस्टर कौशल के गुर्गे हैं।


क्राइम ब्रांच की टीम एहतियातन कार्रवाई की तैयारी में
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी यहां से भागने के बाद अपने मोबाइल बंद कर चुके हैं। उनकी तलाश में टीमें लगी हुई है। कुछ आरोपी गुरुग्राम तो कुछ झज्जर व अन्य जिलों के होने पता चले हैं। आरोपियों को अपने स्तर पर प्रयास कर पकड़ने के लिए रेड की जा रही हैं। आरोपियों को एहतियातन कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed