फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gadkari will lay the foundation stone of one thousand crore schemes on 7th March

एक हजार करोड़ की योजनाओं का सात मार्च में शिलान्यास करेंगे गडकरी

Wed, 09 Feb 2022 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Gadkari will lay the foundation stone of one thousand crore schemes on 7th March
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर यातायात का दबाव कम करने के लिए सात मार्च को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करीब एक दर्जन परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। इन योजनाओं से नेशनल हाईवे पर यातायात के दबाव को कम करके सफर को सुगम किया जा सकेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुग्राम से इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर जनसभा भी होगी। जिसका स्थान निश्चित करने के लिए जल्दी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों का दौरा होगा।
विज्ञापन

राव ने बताया कि नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान सात मार्च की तारीख फिलहाल तय की गई है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित बिलासपुर चौक व मानेसर में यातायात का काफी दबाव है। अनेकों बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, इसलिए मानेसर में एलिवेटेड रोड व बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग केंद्रीय मंत्री से की गई थी। हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी से विवाद के चलते योजना में देरी हुई। बिलासपुर चौक फ्लाईओवर करीब 23 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है। इसी तरह मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर पर करीब 90 करोड़ की लागत आएगी। बावल चौक फ्लाईओवर 23 करोड़ से तैयार होगा। रेवाड़ी के कॉपड़ीवास चौक पर फ्लाईओवर व धारूहेड़ा का बाईपास भी इसी योजना में शामिल है, जो करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे। दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे कई जगह टूटा हुआ है, वहीं सर्विस लेन की हालत भी खराब है। धारूहेड़ा में सर्विस लेन भी खराब है। जयपुर नेशनल हाईवे की मरम्मत के लिए 459 करोड़ का टेंडर भी इसी योजना में शामिल है। राजस्थान के हिस्से में बनने वाला फ्लाईओवर अंडरपास भी इसी में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed