फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fugitive accused arrested for 16 years

Gurugram News: 16 साल से भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fugitive accused arrested for 16 years
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में 16 साल से भगोड़ा चल रहे आरोपी को सोशल मीडिया पर आने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी माघ महीने में गंगा स्नान करने के बाद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला बेगूसराय के बेरापुरा गांव निवासी चुन चुन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को हीरो होंडा चौक से पीओ स्टाफ की टीम हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, रवि कुमार और मोहन ने मिलकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-10 थाना पुलिस ने 2007 में एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर किया था। आरोपी को 22 जनवरी 2010 को तत्कालीन अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सुभाष गोयल की अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed