फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fsgd

Gurugram News: समसीदा बनी ग्राम पंचायत चीलावली की कार्यवाहक सरपंच

Mon, 27 Oct 2025 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
fsgd
23 अक्टूबर को गबन के आरोप में डीसी ने सरपंच को किया था निलंबित।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। खंड की ग्राम पंचायत चिलावली में पंच समसीदा को बहुमत के आधार पर कार्यवाहक सरपंच नियुक्त किया गया है। गत 23 अक्टूबर उपायुक्त के आदेश पर पूर्व सरपंच अफसाना को पद से निलंबित कर दिया गया था। सोमवार को यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई, जिसमें स्थानीय प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाई।


तावडू बीडीपीओ अरुण कुमार यादव ने बताया कि डीसी के आदेश पर गत 23 अक्टूबर को अफसाना को सरपंच पद से निलंबित किया गया था। साथ ही, पंचायती राज नियमों के तहत बहुमत वाले पंच को कार्यवाहक सरपंच पद सौंपने के आदेश जारी किए गए। उसी निर्देश के अनुपालन में सोमवार को तावडू खंड कार्यालय कलवाड़ी में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत के नौ वार्डों से निर्वाचित पंचों में से छह ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित पंचों के पर्याप्त प्रतीक्षा के बाद कोरम पूरा होने पर उपस्थित पंचों ने समसीदा पत्नी आजाद खान (वार्ड नं. 6) को कार्यवाहक सरपंच बनाने पर सहमति जताई और हस्ताक्षर किए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व सरपंच अफसाना पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed