फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fruit businessman died due to needle prick in heart

Gurugram News: दिल में सुआ लगने से हुई थी फल व्यवसायी की मौत

Mon, 25 May 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Fruit businessman died due to needle prick in heart
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दिल के पास मिले दो गहरे घाव
विज्ञापन

हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खांडसा सब्जी मंडी में 24 मई की सुबह फल व्यवसायी भारत भूषण वलेचा की मौत दिल में सुआ लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि शरीर के बांये तरफ दिल के ठीक ऊपर दो गहरे जख्म मिले हैं, जोकि दिल के पास थे। इनमें एक सुए के दिल में लगना उनकी मौत का कारण बना। फल व्यापारी भारत भूषण वलेचा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक राहुल को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पड़ोस की दुकान पर काम करता था व वहीं रहता था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या का मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मृतक के भाई आशु ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन कारोबारी भारत भूषण व उनके पिता का राहुल के साथ झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि 24 मई की सुबह भारत भूषण की दुकान के सामने फ्रूट का ट्रक लगना था, लेकिन वो आढ़ती जयभगवान की दुकान के सामने तक आ रहा था। जबकि राहुल ने अनार की पेटियां लगा रखी थी। राहुल को आढ़ती जयभगवान ने फड़ी लगाने को किराये पर जगह दे रखी थी। भारत ने जब राहुल को पेटियों को हटाने को कहा तो दोनों में बहस हो गई। इसके बाद राहुल ने तुरंत फोन करके आरोपी आढ़ती जयभगवान को मौके पर बुला लिया। भारत भूषण व जयभगवान में कहासुनी हो गई उसने सुए से हमला कर दिया।
विज्ञापन

----
हत्या मामले में मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article