फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   From tomorrow, challans will be issued for over speeding on NH-48 and Dwarka Expressway

Gurugram News: कल से एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड के कटेंगे चालान

Wed, 09 Jul 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
From tomorrow, challans will be issued for over speeding on NH-48 and Dwarka Expressway
पुलिस उपायुक्त ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर 10 जुलाई से ओवर स्पीड में चलने वाले वाहनों के कैमरों से चालान काटे जाएंगे। मंगलवार काे पुलिस उपायुक्त (यातायात) डाॅॅ. राजेश मोहन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की।
बैठक में बताया गया कि ओवर स्पीड वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर 15 स्थानों पर ग्लोबल शटर टेक्नोलॉजी (एएनपीआर) के माध्यम से चालान काटे जाएंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर छह स्थानों और द्वारका एक्सप्रेसवे पर नौ स्थानों यह कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से यात्रियों की सहायता, सुरक्षा व सुविधा के लिए तीन तरह की कैटेगिरी निर्धारित की गई हैं। इनमें वीडियो घटना पहचान प्रणाली (वीआईडीईएस), यातायात प्रबंधन नियंत्रण प्रणाली (टीएमसीएस) और परिवर्तनीय संदेश संकेत (वीएमएस) का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

10 जुलाई से इन कैमरों के द्वारा एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, गलत दिशा में चलना, लेन बदलने के चालान शुरू किए जाएंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और ट्रैक्टर इत्यादि के भी चालान अलग से शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगे इन कैमरों के माध्यम से किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना की सूचना बिना किसी देरी के मिलेगी। यदि कोई वाहन खराब या खड़ा हो जाता है या कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी भी सूचना व अलर्ट इन कैमरों की मदद से तुरंत प्राप्त करके समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed