फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   From today, strict action will be taken against vehicles parked in no parking areas.

Gurugram News: आज से नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले वाहनों पर होगी सख्ती

Mon, 16 Feb 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
From today, strict action will be taken against vehicles parked in no parking areas.
यातायात पुलिस को मिली क्रेन, नो पार्किंग में खड़े वाहनों को करेंगी टो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। यातायात पुलिस द्वारा ईस्ट और वेस्ट जोन में मंगलवार से नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती की जाएगी। यातायात पुलिस को जीएमडीए की ओर से अतिरिक्त क्रेन मिल चुकी हैं, जिन्हें मंगलवार से दो जोन में लगाया जाएगा। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें। यदि कोई वाहन नो पार्किंग में मिलता है तो उसको टो कर लिया जाएगा। पहली बार में चालक से क्रेन चार्ज एक हजार रुपये और नो पार्किंग का जुर्माना 500 रुपये लगाया जाएगा। अगर दोबारा से वह वाहन मिलता है तो नो पार्किंग का 1500 रुपये जुर्माना और एक हजार क्रेन का चार्ज लिया जाएगा। कई वाहन चालक अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है।
यहां से मिलेंगे टो वाहन वापस
ईस्ट जोन में सेक्टर-29 में टो होने वाले वाहन किंगडम ऑफ ड्रीम्स के पास पार्किंग स्थल में मिलेंगे। सेक्टर-44 में टो होने वाले वाहन अप्रैल हाउस के पास पार्किंग में, सेक्टर-51 क्षेत्र के वाहन महिला थाना सेक्टर-51 में, मेदांता क्षेत्र से टो होने वाले वाहन मेदांता अस्पताल के पास ही, गोल्फ कोर्स रोड से टो होने वाले वाहन एआईटी चौक के पास शराब ठेके पर मिलेंगी।
विज्ञापन


वेस्ट जोन में सदर बाजार क्षेत्र से टो होने वाले वाहन सेशन हाउस के पास बनी पार्किंग के पास मिलेंगे। ओल्ड महरौली रोड, सेक्टर-14 मार्केट रोड से टो होने वाले वाहन अतुल कटारिया चौक के पास, सनथ रोड पासपोर्ट आफिस क्षेत्र के वाहन गौशाला ग्राउंड पार्किंग के पास मिलेंगे। सेक्टर-83 सफायर मॉल के पास से टो होने वाले वाहन खेड़कीदौला थाने से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed