{"_id":"5d7a93408ebc3e015369e98e","slug":"friend-killed-couple-in-dispute-of-one-and-a-half-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: डेढ़ लाख की खातिर दोस्त और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, मौके पर ही पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: डेढ़ लाख की खातिर दोस्त और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, मौके पर ही पकड़ा गया आरोपी
Fri, 13 Sep 2019 12:21 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के एक नामी बीपीओ कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार और उसकी पत्नी की डेढ़ लाख रुपयों की खातिर उसके दोस्त ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मां-बाप को मृत अवस्था में देखा तो दंपती का सात वर्षीय बेटा चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर मकान मालिक आए और उन्होंने घटनास्थल पर ही आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सुबह चार बजे वारदात की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ, डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई शैलेंद्र के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक अभिनव अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी उद्योग विहार बिरम सिंह के मुताबिक पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से यूपी इटावा के चकरनगर बंधा निवासी विक्रम सिंह बीते 12 सालों से डूंडाहेड़ा गांव के तंवर मार्केट के पास अजीत के मकान पर अपनी पत्नी ज्योति, सात वर्षीय बेटे और भाई शैलेंद्र के साथ किराये पर रहते थे। वह एक नामी बीपीओ में बतौर वरिष्ठ सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
करीब चार साल से विक्रम की दोस्ती उसके सहकर्मी रहे कानपुर निवासी अभिनव अग्रवाल के साथ थी। इसमें दो साल पहले अभिनव ने विक्रम को मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन न तो उसने नौकरी दिलवाई और न ही रुपये वापिस कर रहा था।
इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। विक्रम के बार-बार रुपये मांगने पर बुधवार रात को अभिनव उसके घर आया। इस पर विक्रम ने अपने भाई शैलेंद्र को पास में रहने वाले भाई के घर सोने के लिए भेज दिया। इसके बाद दोनों दोस्त छत पर कई घंटों तक बैठे रहे। जहां विक्रम ने बीयर भी पी। देर रात को दोनों नीचे कमरे में आए और पत्नी, बच्चों के साथ खाना खाकर चारों एक ही कमरे में सो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल सुबह करीब साढ़े तीन बजे अभिनव ने विक्रम पर चाकू से ताबड़तोड़ चार वार किए, इसी बीच शोर सुनकर विक्रम की पत्नी ज्योति भागकर छत की तरफ गई तो अभिनव में सीढ़ियों में ही उस पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के चश्मदीद गवाह सात वर्षीय बेटे ने शोर मचाया तो ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे मकान मालिक अजीत और उसका परिवार भागकर आया, उन्होंने अभिनव को पकड़ लिया।
उद्योग विहार थाना पुलिस ने शैलेंद्र के बयान पर अभिनव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को मृतक दंपती का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया गया है। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में डेढ़ लाख की रकम का विवाद ही सामने आया है।
फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि विक्रम ने शराब पी रखी थी। उस पर किसी धारदार हथियार से दो छाती पर, एक कंधे के पास और एक हाथ पर वार किया गया जबकि मृतक ज्योति पर दो वार किए गए। जिससे उनकी मौत हुई। एसीपी उद्योग विहार के मुताबिक अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।