फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Friend killed by stabbing in love affair

Gurugram News: प्रेम प्रसंग में चाकू मारकर दोस्त की हत्या

Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Friend killed by stabbing in love affair
लहूलुहान तड़पता हुआ लोगों से मदद मांग रहा था मृतक, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवकों ने दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर हरी नगर सबवे के सामने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक को उसके घर से बुलाकर ले गए थे। सेक्टर 37 थाना पुलिस ने ममेरे भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के ममेरे भाई सूरज ने कहा कि वह अपने छोटे भाई 21 वर्षीय आकाश के साथ आठ साल से नाहरपुर रूपा में रह रहे हैं। आकाश के दोस्त गौरव और प्रथम की एक युवती को लेकर कृष्णा नाम के युवक से लड़ाई थी। आकाश, गौरव, प्रथम व कृष्णा एक साथ मैरीगोल्ड स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन कृष्णा ने आठवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया था। रविवार की सांय करीब सात बजे कृष्णा ने प्रथम को फोन किया। इसके बाद प्रथम ने आकाश को फोन कर घर से बुलाया। फिर सभी बात करते करते दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे के हरी नगर के सामने बने सबवे के पास पहुंचे। वहीं सूरज को उन पर कुछ शक हुआ तो वह 5 मिनट बाद ही आकाश को देखने निकल गया। जब वह सबवे के सामने पहुंचा तो आकाश लहूलुहान पड़ा था और लोगों से मदद के लिए कह रहा था। लेकिन भीड़ में से किसी ने भी आकाश की मदद नहीं की।
विज्ञापन

सूरज ने पुलिस को फोन किया और आकाश को पुष्पांजलि अस्पताल ले गया। लेकिन आकाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कृष्णा निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद हाल निवासी सरस्वती एनक्लेव, गुरुग्राम , सचिन उर्फ कालू निवासी गांव उड़िया खुर्द रेवाड़ी , सचिन गांव उस्मापुर, रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस अदालत में पेश कर आरोपियों काे रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने आठवीं तक पढ़ाई के बाद छोड़ दिया था स्कूल

हत्या का आरोपी कृष्णा नोएडा के सूरज नगर का रहने वाला है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आठवीं की पढ़ाई के बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। जिस लड़की से उसकी पहले दोस्ती थी। उससे ब्रेकअप हो गया था। अब उसका आकाश के साथ उठाना बैठना उसको ठीक नहीं लगता था । मारपीट के दौरान वहां पर युवकों की संख्या दस बताई जा रही है।


मारपीट में घायल आकाश तड़पता रहा लोग तमाशा देखते रहे

जब छात्रों में मारपीट हो रही थी। उस रास्ते से लोग गुजरते रहे। मारपीट के दौरान आकाश पर चाकू से हमला किया गया । खून से लथपथ आकाश वहां पर तड़पता रहा मगर किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed