{"_id":"6a70ead5dd730603de09bb47","slug":"free-hpv-vaccine-being-administered-to-14-year-old-girls-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96599-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 14 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त लग रही एचपीवी की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 14 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त लग रही एचपीवी की वैक्सीन
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाया जा रहा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के कैंसर) से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं लड़कियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
पलड़ा पीएचसी की डॉक्टर नूतन ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) होता है। यह वैक्सीन वायरस के 11 प्रमुख स्ट्रेन से सुरक्षा प्रदान करती है। कम उम्र में ही यह टीका इसलिए लगाया जा रहा है ताकि भविष्य में वैवाहिक या यौन जीवन शुरू होने से पहले ही बेटियों के शरीर में इस बीमारी के खिलाफ मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके।
निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन काफी महंगी उपलब्ध होती है, लेकिन इसे सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों जैसे पीएचसी पलड़ा, सीएचसी, और सब-डिविजनल अस्पतालों में निशुल्क लगाया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार टीका लगवाने के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और अब तक इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलड़ा समेत सभी सरकारी केंद्रों पर यह टीकाकरण सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है। टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न स्कूलों में जाकर जागरूकता शिविर आयोजित कर रही हैं।