फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Free eye check-up camp at Gurugram district office

Gurugram News: गुरुग्राम जिला कार्यालय पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Fri, 10 Apr 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Free eye check-up camp at Gurugram district office
फर्रुखनगर। सैनी महासभा हरियाणा के फर्रुखनगर स्थित गुरुग्राम जिला कार्यालय में बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दयाल आई सेंटर के डॉ. निकिता गुलिया, डॉ. अरुण पंवार, तुलसी, देविन्द्र व धर्मवीर आदि की टीम द्वारा मरीजों की आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। वहीं अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों की आंखों की रोशनी की जांच की गई। बड़ी संख्या में उच्च रक्तचाप व मधुमेह से ग्रसित मरीज भी पहुंचे। विशेष जांच कर रेटिना की स्थिति का परीक्षण किया गया और दवाइयां लिखी गईं। डॉ. गुलिया ने बताया कि शिविर में अधिकांश मरीज दृष्टि दोष (रिफ्रैक्टिव एरर) से पीड़ित थे, जबकि मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, नाखुना व एलर्जी के मरीज भी शामिल रहे। कुछ मरीजों को ऑपरेशन के बाद बनने वाली झिल्ली की सफाई हेतु लेजर कैप्सूलॉटॉमी की सलाह दी गई। मोतियाबिंद और नाखुना से ग्रसित मरीजों के ऑपरेशन में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शिविर में सैनी महासभा हरियाणा के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद मुकेश सैनी उर्फ मुर्की, लीलू, पवन भगतजी आदि सहयोगी की भूमिका में रहें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed