फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraudsters duped four people, including two women and an elderly man, of Rs 14 lakh

Gurugram News: जालसाजों ने दो महिलाओं व एक बुजुर्ग सहित चार से 14 लाख रुपये ठगे

Wed, 08 Jul 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped four people, including two women and an elderly man, of Rs 14 lakh
लिंक भेजकर और पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में ठगों द्वारा लिंक भेजकर और पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर दो महिलाओं व एक बुजुर्ग सहित चार लोगों से करीब 14 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर मंगलवार को साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये ट्रांसफर होने का रिकॉर्ड खंगालकर कर साइबर ठगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
साइबर अपराध थाना पूर्व क्षेत्र में जालसाजों ने दो महिलाओं के व्हाट्सएप पर एपीके फर्जी लिंक भेजकर करीब तीन लाख रुपये की ठगी है। सुशांतलोक फेज-1 निवासी मनीषा पुरी और सेक्टर-45 निवासी अनीता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से एपीके फाइल लिंक आए थे। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो वे उनके मोबाइल में इंस्टॉल हो गए व खातों से रुपये डेबिट हो गए। वहीं, साइबर अपराध थाना दक्षिण में दी शिकायत में सेक्टर-37 निवासी चरणजीत गंगवानी ने बताया कि बीते दिनों उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर उनसे व्यक्तिगत जानकारी मांगी थी। इसके बाद उनके बैंक खाते से करीब आठ लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन

चौथे मामले में सिरहौल निवासी विक्रम ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साइबर ठगोें ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसने 3.22 लाख रुपये की ठगी कर ली। कई दिन पहले उन्होंने ऑनलाइन नौकरी देखकर अप्लाई किया था। एक व्यक्ति ने निजी कंपनी का एचआर बनकर उनसे कई बारे में 3.22 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने नौकरी के बारे में पूछा तो मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ितों ने पुलिस से साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed