फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraudster disguised as a sadhu robbed a car rider of his gold chain

Gurugram News: साधू के भेष में जालसाज ने कार सवार से सोने की चेन ठगी

Sat, 28 Sep 2024 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fraudster disguised as a sadhu robbed a car rider of his gold chain
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में साधू बने एक जालसाज द्वारा कार सवार युवक को झांसे में लेकर सोने की चेन ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है।

सेक्टर-57 निवासी राघव सयाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते शुक्रवार की सुबह 10.40 बजे अपनी कार से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के लिए जा रहा था। रेड लाइट सिग्नल पर उसने अपनी कार रोकी तो साधू के भेष में एक व्यक्ति उसके पास आया और कार का शीशा खुलवाया। उसने दान दक्षिण मांगी तो राघव ने मना कर दिया। इस बीच साधू का भेष धारण किए जालसाज ने राघव के गले से सोने की चेन पूजा व अभिमंत्रित करने के लिए ले ली और चेन को अखबार में लपेटकर दिया। राघव सयाल को बातों में उलझाने के बाद अखबार उसे वापस कर दिया और चला गया। राघव ने जब अखबार खोलकर देखा तो उसमें सोने की चेन नहीं मिली। राघव ने साधू के भेष वाले व्यक्ति को आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed