फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud with women by E wallet intall in mobile

मोबाइल में ई वॉलेट इंस्टॉल करवाकर महिला से ठगी

Sat, 08 Jun 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud with women by E wallet intall in mobile
मोबाइल में ई वॉलेट इंस्टॉल करवाकर महिला से ठगी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गिटार बेचने के लिए ऐप पर विज्ञापन देना एक महिला को भारी पड़ गया। एक व्यक्ति ने महिला को पेमेंट करने के नाम पर मोबाइल में ई वॉलेट इंस्टॉल करवा दिया। इस वॉलेट के जरिए आरोपी ने महिला के बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत पीड़िता ने साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-50 निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उन्होंने मोबाइल ऐप पर अपना गिटार बेचने के लिए विज्ञापन पोस्ट किया था। विज्ञापन पोस्ट करने के 2 घंटे में ही उन्हें एक व्यक्ति ने संपर्क किया जिसने स्वयं को जयपुर से बात करना बताया। सौदा तय होने पर व्यक्ति ने अपने एक रिश्तेदार को उनके घर भेजकर गिटार के लिए भेजना बताया। साथ ही पेमेंट ई वॉलेट पर करने के लिए कहा। पहले तो महिला ने ई वॉलेट के जरिए पेमेंट लेने से मना कर दिया, लेकिन बाद में व्यक्ति ने महिला को ई वॉलेट से पेमेंट लेने के लिए राजी कर लिया। आरोपी ने महिला को जानकारी देते हुए उसके मोबाइल पर ई वॉलेट ऐप को इंस्टॉल करवा दिया। इसे महिला के बैंक अकाउंट से लिंक करवाते ही महिला के खाते से 38 हजार रुपये गायब हो गए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed