फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud in the name of getting loan passed from CreditBee

Gurugram News: क्रेडिटबी से लोन पास कराने के नाम पर ठगी

Sat, 12 Jul 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting loan passed from CreditBee
ज्यादा लोग देने की बात कहकर 62,885 रुपये कराए ट्रांसफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जालसाजों ने क्रेडिटबी से लोन पास कराने के नाम पर 62,885 रुपये की ठगी कर ली। रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब लोन नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
भोड़ाकलां निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जून को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिटबी का कर्मचारी बताते हुए मनोज कुमार से कहा कि उनका 70 हजार रुपये का लोन पास हो गया है। मनोज कुमार ने कहा कि उसे दो लाख रुपये लोन की जरूरत है। ऐसे में कॉल करने वाले ने कहा कि 1.42 लाख रुपये का लोन पास हो सकता है। ज्यादा लोन लेने के झांसे में आकर मनोज कुमार ने कॉल करने वाले जालसाज की बातों में आकर उसके बताए गए खाते में 62,885 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जालसाज ने उसको बताया कि जल्द ही लोन मिल जाएगा, लेकिन उसको न तो लोन मिला और न ही उसके रुपये वापस मिले।
विज्ञापन

ऐसे में मनोज कुमार ने ऑनलाइन शिकायत कर दी। शिकायत करने के बाद जालसाज ने कॉल पर बात करके शिकायत बंद करवा दी और ज्यादा रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद मनोज कुमार को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उसने दोबारा साइबर अपराध थाने में जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed