फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud case filed against 12 including Ansal's director

Gurugram News: अंसल के निदेशक सहित 12 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against 12 including Ansal's director
सेक्टर-83 स्थित हब 83 प्रोजेक्ट में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-83 स्थित अंसल हब-83 प्रोजेक्ट के समय से पूरा करके निवेशकों को नहीं सौंपने के मामले में निवेशकों की ओर से अंसल हाउसिंग लिमिटेड के कुशाग्र अंसल सहित 12 लोगों के खिलाफ थाना खेड़की दौला में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है।
हब-83 अलटी वेलफेयर एसोसिएशन के गौरव कालरा की ओर से दर्ज कराए मामले में कहा है कि सन 2010 में प्रोजेक्ट लांच हुआ था। इसे 42 महीनों में बनकर तैयार होना था। इसमें 147 दुकानें 137 आफिस हैं। दो रेस्टोरेंट भी हैं। लांच करते समय इन्होंने निवेशकों को अलग-अलग तरीके से गुमराह किया और प्रोजेक्ट की एक झूठी तस्वीर प्रस्तुत की। इन्होंने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज भी बनाए। आज तक खरीदारों को उनकी संपत्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन

इस तहरीर पर खेड़की दौला पुलिस ने कुशाग्र अंसल सहित निदेशक नेहा अंसल, इकनीत कौर, बाल किशन शर्मा, करुन अंसल, तरुन कथूरिया, सोमनाथ ग्रोवर, दीपक जैन, रंजीता कृष्णा, नवतेज सिंह, सतेंद्र कुमार जैन और जितेंद्र कुमार मगन के खिलाफ धारा 420, 120 बी और 406 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के मुताबिक अभियोग दर्ज करके दस्तावेज इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed