{"_id":"5f05ff338ebc3e63ce248ef8","slug":"fraud-by-online-shopping-gurgaon-news-noi522105643","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ऑफर देकर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ऑफर देकर धोखाधड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर गिफ्ट लकी ड्रॉ वाउचर का झांसा देकर ग्राहकों से शुल्क के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत 5 लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सेक्टर-44 स्थित क्लूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विनय शर्मा ने पुलिस को बताया कि कंपनी के नाम से सोशल मीडिया समय अन्य स्थानों पर करण सिंह, राकेश कुमार, राम, नवलेश, जितेश समेत अन्य लोग मिलकर ग्राहकों को लकी ड्रॉ वाउचर व गिफ्ट देने का दावा किया। आरोपियों ने चुने हुए ग्राहकों को ईमेल के जरिए कार व अन्य कीमती सामान निकलने का दावा कर ग्राहकों से प्रक्रिया शुल्क के नाम पर बैंक खातों में राशि डलवा ली। ग्राहकों की ओर से इसके स्क्रीनशॉट कंपनी को ईमेल कर जानकारी मांगी गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। कंपनी अधिकारी की शिकायत पर मंगलवार शाम को पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कार से उतार युवकों पर हमला
गुरुग्राम। सिविल लाइन एरिया में कार सवार युवकों से मारपीट कर मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित युवकों से मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्लेसमेंट एजेंसी संचालक नई बस्ती कॉलोनी निवासी नितिन 5 जुलाई को अपने दोस्त पवन शर्मा, उमाकांत द्विवेदी व अजय के साथ कार में सोहना से गुरुग्राम आ रहा था। रात करीब 9 बजे सिविल लाइन में अपने दोस्त उमाकांत को उतारने के लिए उन्होंने जैसे ही कार रोकी, 6-7 युवकों ने आकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पवन शर्मा से मारपीट की और कार की चाबी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते वक्त पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।