फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four youth arrested for hitting a car for two kilometers

Gurugram News: दो किलोमीटर तक गाड़ी में टक्कर मारने वाले चार युवक गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2023 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four youth arrested for hitting a car for two kilometers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। होली वाले दिन शाम को एक गाड़ी में दो किलोमीटर तक गाड़ी में युवक की गाड़ी में टक्कर मारकर और बीच सड़क युवक के साथ मारपीट करने के मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान विकास, अंकित,अरुण व राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपियों का पीड़ित के साथ झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसी हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि होली वाले दिन दिल्ली निवासी तीन युवक गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शाम करीब पांच बजे जब वह वापस दिल्ली जा रहे थे, तभी चार कार में सवार 15-20 युवकों ने उन पर हमला कर दिया था। पहले तो कई किलोमीटर तक उनकी कार में टक्कर मारी गई। बाद में घाटा के पास कार को जबरन रुकवाकर उसमें से एक युवक को उतारकर उसकी लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से पिटाई की थी। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed