फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four times increase in driving license applications

ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदनों में चार गुना बढ़ोतरी

Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four times increase in driving license applications
ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदनों में चार गुना बढ़ोतरी
विज्ञापन

गुरुग्राम। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद गुरुग्राम जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। एक सितंबर से पहले की तुलना में अब लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने वाले प्रतिदिन करीब चार गुना से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, स्टाफ की कमी के कारण इनमें से ज्यादातर लोग बैरंग वापस लौट रहे हैं।
केंद्र सरकार की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन के मामले में वाहनों के काटे जाने वाले चालानों की राशि में एक सितंबर से बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम जिला में भी यातायात पुलिस बढ़ी हुई दरों के अनुसार चालान काट रही है। इस कारण लोगों में भय का माहौल है। वर्षों से बगैर लाइसेंस वाहन दौड़ा रहे लोग अब चालान से बचने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय के अनुसार, एक सितंबर से पहले प्रतिदिन करीब 200 लोग लाइसेंस के लिए आवेदन करते थे, लेकिन एक सितंबर के बाद प्रतिदिन 700 से अधिक लोग आवेदन कर रहे हैं। आवेदन करने वालों में युवाओं की संख्या काफी कम है। ज्यादातर 35 साल से अधिक आयु के लोग आवेदन कर रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या बहुत ही कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में पर्याप्त व्यवस्था नहीं
एसडीएम कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां लाइसेंस बनवाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यहां सभी काउंटरों पर कर्मचारी तैनात नहीं है। करीब आधे काउंटर खाली पड़े रहते हैं। बताया जाता है कि एक सितंबर के बाद ही कर्मचारियों की कमी खली है। पहले लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले आवेदनों पर कार्रवाई करने के कर्मचारी पर्याप्त थे।
अफरातफरी का माहौल रहा
लघु सचिवालय स्थित ड्राइविंग लाइसेंस ब्रांच में गत दिनों की तरह बुधवार को अफरातफरी का माहौल रहा। यहां कार्यरत कर्मचारियों और लाइसेंस बनवाने आए लोगों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। ब्रांच में अनेक बार अफरातफरी की स्थिति बनी। दरअसल, लोगों का घंटों इंतजार के बाद भी कार्य नहीं हो रहा था।

चालान की राशि में बढ़ोतरी होने के बाद अचानक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिस कारण ब्रांच में कुछ दिक्कत आ गई है। लोगों की सुविधा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
-अमित खत्री, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed