फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four real estate companies are named after Atiq

Gurugram News: अतीक के सालों के नाम है रियल एस्टेट की चार कंपनियां

Thu, 20 Apr 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four real estate companies are named after Atiq
अतीक के सालों के नाम है रियल एस्टेट की चार कंपनियां
विज्ञापन


अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता प्रवीन का गुरुग्राम कनेक्शन

- इंटेलीजेंस ब्यूरो से लेकर अन्य जांच एजेंसियों के राडार पर हैं बिल्डर

-यूपी एसटीएफ की नजर अब शाइस्ता के पार्टनर्स पर


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता प्रवीण का रियल इस्टेट कनेक्शन खासा चर्चा में है। पुलिस हिरासत में हुई अतीक की हत्या के बाद उसकी पत्नी लेडी डॉन शाइस्ता प्रवीन की ओर से चलाए जा रहे रियल इस्टेट के कारोबार का यूपी एसटीएफ ने पता लगा लिया है। अतीक की काली कमाई से रियल इस्टेट कंपनियों में अतीक की पत्नी और सालों के नाम पर अरबों रुपए के निवेश माना जा रहा है। यूपी एसटीएफ की नजर शाइस्ता के बिजनेस पार्टनर्स पर भी है। आईबी व अन्य जांच एजेंसी की ओर से पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि साइबर सिटी की कुछ रियल इस्टेट कंपनियों पर कार्रवाई कर सकती है।



यूपी एसटीएफकी ओर से हुए खुलासे में अतीक के सालों के नाम पर चार कंपनी है। जिसमें शाइस्ता के भाई फारुख व जकी के नाम से रजिस्टर्ड हैं। एमजे इंफ्रा लैंड एलएलपी, एमजे इंफ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्रा हाउसिंग व एमजे इंफ्रा स्टेट हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी गुरुग्राम में ही चल रही है।
विज्ञापन

----
पति के जेल जाने के बाद शाइस्ता के हाथ में था काला कारोबार

रियल इस्टेट के जानकारों का कहना है कि अतीक अहमद के जेल जाने के बाद से शाइस्ता ही काले कारोबार की कमान संभालती थी। गुरुग्राम में काफी ऐसे रियल एस्टेट कारोबारी हैं। जिनका पार्टनर बनकर अतीक की कंपनियों ने कई एकड़ में आवासीय भूखंड काटे हुए हैं। शुरूआत में उसने अपनी फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खुद के नाम पर गुरुग्राम से संचालित की थी। इसके बाद इसी नाम से दूसरी कंपनी उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम रजिस्टर्ड है। इतना ही नहीं मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड गुरुग्राम में रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार करती है। इसकी मालकिन अतीक की पत्नी शाइस्ता है। पार्टनर कंपनियों के बिजनेस पार्टनर्स से हिसाब लेने से लेकर रियल एस्टेट कारोबार में निवेश और नए प्रोजेक्ट शुरू करने जैसे काम शाइस्ता स्वयं करती है। इन्हीं कंपनियों का यूपी एसटीएफ ने डाटा जुटाया है, जिससे इन्हें सील किया जा सके। एसटीएफ जल्द इन कंपनियों के दफ्तर पर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed