फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four out of nine towers are completely unsafe

Gurugram News: अब करीब आधी चिनटेल्स सोसाइटी रहने के लिए असुरक्षित

Sun, 04 Jun 2023 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four out of nine towers are completely unsafe
चिनटेल्स सोसाइटी : नौ टावर में से चार पूरी तरह असुरक्षित
विज्ञापन

आईआईटी से प्रशासन को मिली रिपोर्ट, ए को छोड़कर अन्य टावरों की स्थिति भी विचारणीय

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी की नौ टावर में से चार को पूरी तरह रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया है, जबकि टावर ए को छोड़कर कुछ अन्य टावरों की स्थिति भी विचारणीय बताई है। इस तरह आधी सोसाइटी अब असुरक्षित है। इस संबंध में आईआईटी से प्रशासन को रिपोर्ट मिल गई है।
हादसा ग्रस्त टावर डी को पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। इसके बाद ई और एफ को भी बाद में असुरक्षित घोषित किया। इनको तत्काल खाली करवाने के लिए कहा है। अब जो रिपोर्ट प्रशासन को मिली है उसमें भी जी टावर को रहने के लिए असुरक्षित कहा गया है। साथ ही बी, सी और जे टावर के विषय में यह नहीं कहा जा सकता है कि वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

10 फरवरी 2022 को चिनटेल्स सोसाइटी की डी टावर में छठी मंजिल की छत गिरने से हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पहले डी टावर को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया। इसके बाद ई और एफ को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया। अब जी टावर को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। अन्य टावरों की स्थिति भी बहुत जल्द स्पष्ट हो जाएगी। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश हुड्डा कहते हैं कि उनकी प्रशासन से बात हुई है। जी टावर रहने के लिए सुरक्षित नहीं है। अभी आधिकारिक रूप से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
टावर के निवासियों के पुनर्वास का सवाल
अभी ई और एफ टावर के करीब 19 फ्लैट मालिकों ने फ्लैट खाली नहीं किए हैं। डीटीपी प्रवर्तन ने उन्हें नोटिस भेजा है और तत्काल खाली करने के लिए कहा है। अब जी टावर के निवासियों के सामने भी वही स्थिति आ गई है। टावर का जायजा लेने अगले हफ्ते डीटीपी प्रवर्तन एक बार फिर सोसाइटी पहुंच सकते हैं। इस बात को भी देखा जा रहा है कि जी टावर के निवासी बिल्डर के दिए दो विकल्पों में किस विकल्प को चुनते हैं। बिल्डर ने पहले विकल्प के रूप में फ्लैट की मौजूदा दर से कीमत वापसी का विकल्प दिया है। दूसरे विकल्प में फ्लैट के बदले फ्लैट देने का विकल्प है, लेकिन इसमें एक हजार रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से भुगतान करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed