फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four new dengue patients were found, increased reserved beds in the hospital

Gurugram News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, अस्पताल में बढ़ाए आरक्षित बेड

Fri, 01 Sep 2023 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients were found, increased reserved beds in the hospital
शहर में रोगियों की संख्या में तेजी से उछाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में डेंगू के भर्ती मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। अब अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है। शुक्रवार को जिले में चार नए मरीज सामने आए। फिलहाल सरकारी अस्पताल में सबसे अधिक 20 मरीज भर्ती हैं।
जिले में निजी अस्पताल के मुकाबले सरकारी में चार गुना डेंगू के मरीज उपचाराधीन हैं। निजी अस्पताल में पांच मरीज भर्ती रहे। इसमें से दो मरीज स्वस्थ हुए। निजी अस्पताल में उपचाराधीन 30 वर्षीय डेंगू पीड़ित की मौत हो गई। एक अन्य फिलहाल उपचाराधीन है। उधर, सरकारी अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। सेक्टर 10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में 108 संदिग्धों की जांच की गई। इसमें से चार में डेंगू की पुष्टि हुई। अब तक कुल 89 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पूरे जिले में 596 संदिग्ध बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाई गई। पूरे जिले में अब तक दो लाख से अधिक लोगों के रक्त के नमूनों के जरिए संदिग्धों में डेंगू की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
शुक्रवार शाम सेक्टर 39 स्थित जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम के साथ मिलकर डेंगू के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव, उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय प्रकाश और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए डेंगू की रोकथाम की जानकारी साझा की। इस दौरान लोगों को पंफ्लेट बांटे गए। साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed