फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four fingers of an operator's hand were cut while working in the company.

Gurugram News: कंपनी में काम करते समय ऑपरेटर के हाथ की चार अंगुलियां कटी

Wed, 14 Jan 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Four fingers of an operator's hand were cut while working in the company.
मशीन पर नहीं था सेफ्टी गार्ड, पीड़ित की शिकायत के आधार पर कंपनी प्रबंधन खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई क्षेत्र स्थित आईटीईएस ऑटो फैब कंपनी में मशीन पर काम करते ऑपरेटर के हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि काम करते समय मशीन हिलती थी और उस पर सेफ्टी गार्ड भी नहीं लगा था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-9 थाने में कंपनी प्रबंधन खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दौलताबाद निवासी सतपाल की पत्नी शकुंतला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति आईटीईएस ऑटो फैब कंपनी में मशीन ऑपरेटर हैं। 10 जनवरी को मशीन पर काम करते समय पति सतपाल का दायां हाथ दबने से चोट लगी। घायल सतपाल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने दायें हाथ की अंगुलियां खराब होने के कारण काटने के बारे में बताया। इसके बाद हाथ का ऑपरेशन करके चार अंगुली काटनी पड़ीं।
विज्ञापन

पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया और न ही उनके पति के हालत के बारे में पूछा। पीड़ित ने बताया कि मशीन के हिलने व सेफ्टी गार्ड न लगा होने के बारे में कंपनी के मैनेजर और मैनेजमेंट का काम देखने वाले तपीश, विकास व सोनू को कई बार बताया गया था लेकिन कोई समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शिकायत के आधार पर धारा 281, 125ए, 125बी, 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। कंपनी प्रबंधन के बयान भी दर्ज किए जाएंग और मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संजीत, हैड कांस्टेबल, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article