फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four cow smugglers arrested, three absconding

Gurugram News: चार गौ तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four cow smugglers arrested, three absconding
-मेवात लेकर जा रहे थे गोवंश, पीछा कर रहे गोरक्षकों की गाड़ी पर फेंके पत्थर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना सेक्टर-65 क्षेत्र में बीते शनिवार की रात गोवंशों को मेवात में गोकशी के लिए ले जा रहे चार गोतस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनका पीछा कर रहे गोरक्षकों और पुलिस पर गो-तस्करों ने चलती गाड़ी से पत्थर भी फेंके। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद गो तस्करों की गाड़ी का पहिया टूटकर निकलने से वह पलट गई। इसमें चार तस्कर मौके पर पकड़े गए, जबकि तीन फरार होने मे कामयाब हो रहे। आरोपियों में नामी गोतस्कर खली और गुल्ला भी शामिल हैं।

गोरक्षक चमन खटाना के अनुसार उनको सूचना मिली थी कि तस्कर कुछ गोवंश को वजीराबाद गांव के पास सर्विस लेन से चोरी करके मेवात में गोकशी के लिए ले जाएंगे। यह सूचना मिलते ही गो रक्षकों की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। कुछ देर बाद आई गो तस्करों की गाड़ी को उन्होंने रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने गाड़ी को भगा लिया। गाड़ी का पीछा कर रहे गोरक्षक दल पर तस्करों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जब गो तस्करों की गाड़ी कादरपुर गांव के पास पहुंची तो अचानक उसका पहिया टूटकर निकल गया और गाड़ी पलट गई। गाड़ी से तस्कर निकलकर भागने लगे तो गो रक्षकों ने उनको पकड़ लिया। इस दौरान तीन तस्कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गो तस्करों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-65 में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि चार तस्करों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article