फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four commission agents fined 1.70 lakh rupees

Gurugram News: चार आढ़तियों पर 1.70 लाख का जुर्माना

Fri, 24 Oct 2025 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 24 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four commission agents fined 1.70 lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। अनाज मंडी में बाजरे की खरीद में फर्जी गेट पास जारी होने की शिकायत पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजीव चौधरी ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मंडी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई आढ़तियों के रिकॉर्ड में गड़बड़ियां सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही चार आढ़तियों पर कुल 1 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा मार्केटिंग कमेटी कार्यालय में सीसीटीवी फुटेज से गेट पास की जांच की गई।

बता दें की बाजरे की खरीद में मंडी में किसानों की ओर से यह शिकायत मिली थी कि कुछ व्यापारी फर्जी गेट पास जारी कर सरकारी खरीद में हेराफेरी कर रहे हैं। इस पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने सुबह मंडी पहुंचकर व्यापारियों के खरीद रिकॉर्ड और गेट पास की जांच शुरू की। टीम ने मार्केटिंग कमेटी कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जांच के दौरान आढ़त नंबर 20, 39, 40 और 55 पर रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। अधिकारी राजीव चौधरी ने बताया कि जांच सुबह से देर शाम तक चली और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई। उन्होंने कहा कि मंडी में किसी भी स्तर पर धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि भविष्य में किसी भी व्यापारी या एजेंसी द्वारा अनियमितता पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे गेट पास या तोल प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed