{"_id":"673e1f3cf37f9b1c8d09767a","slug":"four-children-buried-under-sacks-filled-with-millet-in-grain-market-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2335846-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अनाज मंडी में बाजरे से भरी बोरियों के नीचे दबे चार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अनाज मंडी में बाजरे से भरी बोरियों के नीचे दबे चार बच्चे
विज्ञापन
दो की हालत गंभीर, चीख पुकार सुनने पर क्रिकेट खेल रहे स्थानीय बच्चों ने निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नगर की नई अनाज मंडी में बुधवार को खेलते हुए चार बच्चे बाजरे से भरी बोरियों के नीचे दब गए। चार में से दो बच्चों की हालत गंभीर है। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। घटनास्थल के नजदीक क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने बताया कि मंडी में टीनशेड के करीब बाजरे से भरी बोरियों की ढांग लगी हुई है। इसके बीच से एक संकरा रास्ता था, जहां पर बच्चे खेलते हुए पहुंच थे। उसी दौरान अचानक बोरियां उनके ऊपर गिर गई। चीख पुकार सुनाई तो शोर मचाकर दबे हुए बच्चों को किसी तरह बोरियों के बीच से निकाला।
हादसे के बाद उन्हें नगर के पटौदी रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीन बच्चे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक वह तावडू नगर के निर्माणाधीन हुड्डा सेक्टर की झुग्गी झोपड़ियां में रहते हैं। हादसे में रचना (6) पुत्री कृष्णा, लक्ष्मी (9) पुत्री देशराज, सोनू (8) पुत्र कालिया, कविता (5) पुत्री कालिया बुधवार की सुबह घायल हो गए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि दो बच्चे के माता-पिता भी नहीं है। वहीं, तावडू शहर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि सुबह नई अनाज मंडी में चार बच्चों की बोरियों के नीचे दबने से की सूचना मिली थी। पुलिस अपने स्तर पर हादसे की जांच कर रही है। हालांकि, कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
फोटो:- घटनास्थल पर फैली हुई बाजरे की बोरिया और अस्पताल में उपचाराधीन घायल बच्चे।