फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four arrested with Chinese Manjha

Gurugram News: चाइनीज मांझे के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with Chinese Manjha
पीएफए संस्था के पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में दो अलग-अलग जगहों से 131 प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के रोल के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पीएफए संस्था को सूचना मिली थी कि शहर में चाइनीज मांझे खरीदे और बेचे जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस और अपराध शाखा के साथ मिलकर इसका भंडाफोड़ किया है। पीएफए पदाधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-5 और शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।



पीपल फॉर एनिमल्स संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरुग्राम में दो जगहों पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे खरीदे और बेचे जाते हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उनकी टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो वहां दो युवक पेटियों से प्रतिबंधित मांझे निकाल रहे थे। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी पहचान जैकमपुरा निवासी दिनेश कुमार और हर्ष के रूप में हुई। इनसे टीम को 75 प्रतिबंधित मांझे बरामद हुए।
विज्ञापन



उधर सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में जब टीम के सदस्य फर्जी ग्राहक बनकर पहुंचे तो उनको एक कट्टे में प्रतिबंधित मांझे दिखाए गए। इसके बाद टीम ने वहां भी दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-6 निवासी अमित और पलवल के निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। इनके पास से टीम को 56 प्रतिबंधित मांझे बरामद किए हैं। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने सुखबीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed