फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four arrested for mixing intoxicants in flavored hookah

Gurugram News: फ्लेवर हुक्के में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने पर चार गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2024 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for mixing intoxicants in flavored hookah
सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के चल रहा अहाता, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के एक अहाते में पुलिस ने फ्लेवर हुक्के में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने पर अहाता मैनेजर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-53 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-54 सर्किल के निकट डिस्कवरी वाइन शॉप के ऊपर बने सेवियो नामक अहाते पर लोगों को अवैध रूप से फ्लेवर हुक्का में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जा रहा है। इस पर टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को मौके पर दो व्यक्ति मिले जो फ्लेवर हुक्के में नशीला पदार्थ मिलाकर पी रहे थे। पुलिस को देखकर अहाता का एक कर्मी भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी असम मूल के 26 साल के ध्रुव ने पुलिस टीम को बताया कि वह यहां टेबल पर फ्लेवर हुक्के का इंतजाम करता है। फ्लेवर हुक्के की बुकिंग मैनेजर भिवानी निवासी सचिन करता है। अहाते का मालिक विक्रम है। पुलिस को मौके से फ्लेवर हुक्के में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने व रखने के बारे में लाइसेंस व परमिट नहीं मिला। पुलिस ने मौके से चार हुक्का सहित फ्लेवर पान रस के दो पैकेट व अन्य समान बरामद कर लिया। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed