फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four arrested for kidnapping young man

Gurugram News: युवक का अपहरण करने वाले चार गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for kidnapping young man
ग्राइंडर एप के माध्यम से पीड़ित से किया था संपर्क
विज्ञापन


आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करके जबरदस्ती रुपये किए ट्रांसफर
ग्राइंडर एप कंपनी को भी नोटिस जारी करेगी गुरुग्राम पुलिस


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्राइंडर एप के माध्यम से संपर्क करके युवक का अपहरण करने वाले चार आरोपियों को अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार को दादरी से किराये पर लिया था। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करके जबरदस्ती उसका मोबाइल छीनकर 2500 रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिवानी (हरियाणा) के जुई गांव निवासी आशीष, बिसालवास गांव निवासी नरेश कुमार, दुगडोली गांव निवासी शिवम और चरखी दादरी (हरियाणा) के लोहरवाड़ा आशु के रूप में हुई है। आरोपी आशीष, नरेश कुमार व शिवम को 5 मई को आईएमटी मानेसर से गिरफ्तार किया था। वहीं, आरोपी आशु को 6 मई को भांगरौला गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नरेश गुरुग्राम में रैपिडो चलता है और आशु मानेसर के बास गांव में परचून की दुकान चलाता है। उनका शिकायतकर्ता युवक से संपर्क ग्राइंडर एप के माध्यम से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित युवक को कार में बैठा लिया और कासन की पहाड़ियों में ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल से 2500 रुपये ट्रांसफर किए। आरोपियों ने बताया कि पीड़ित युवक के मोबाइल से ट्रांसफर किए गए रुपये आरोपी नरेश के बैंक खाते में डलवाए गए थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशा करने के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



पीड़ित से 50 हजार रुपये देने की मांग
5 मई को आईएमटी मानेसर थाने में दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि वह कासन गांव में किराये पर रहता है। 4 मई की रात करीब 12.15 बजे वह किराये के मकान के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। अपहरणकर्ता उसे कासन पहाड़ियों की ओर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीनकर व उसका पासवर्ड पूछकर जबरदस्ती 2,500 रुपये अपने स्कैनर में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईएमटी मानेसर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। ग्राइंडर एप के माध्यम से संपर्क करके गुरुग्राम में पहले भी लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में ग्राइंडर कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article